हरदा , अक्टूबर 29 -- मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पुलिस ने 5.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 28 अक्टूबर को जिले के अतरसमा क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 5.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी अनिल विश्वकर्मा (37), निवासी ग्राम अतरसमा, राम मंदिर के सामने, को मौके पर गिरफ्तार कर मादक पदार्थ विधिवत जब्त कर लिया। इसके बाद उसे अभिरक्षा में लेकर कोतवाली थाना लाया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित