हरदा-(मप्र, जून 19 -- मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पुलिस ने साढे 5 लाख रुपए के मादक पदार्थों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि का गश्त के दौरान हरदा में कैदी ढाबा के सामने रात्रि के समय एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी।
पुलिस द्वारा संदेह होने पर कार में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 54.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (मेफेड्रोन), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5लाख 50 हजार रुपए बताई गई है इन युवकों के पास से जप्त किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी तरह घटना में उपयोग की गई फोर्ड कार, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रुपए है उसे भी जप्त कर लिया गया।
इस प्रकार कुल मशरूका कीमत 15लाख 50 हजार रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जप्त की गई कार में अलग-अलग स्थान पर छुपा कर रखे दोनों आरोपियों के पास से 69,500 तथा 43,200 रूपये नगद भी पुलिस ने जप्त किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित