हरदा , सितंबर 26 -- मध्य प्रदेश के हरदा में लोक एवं जनजातीय संस्कृति की विविध परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 'खेती खेड़ो हरि नाम की' नामक दो दिवसीय लोकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 30 सितंबर और एक अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से जिले के चारूवा और सोडलपुर गांवों में लोकोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें लोक गायन, जनजातीय नृत्य और पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
चारूवा के मेला ग्राउंड में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में निमाड़ी गायन, कोरकू जनजातीय ढांढल नृत्य, गणगौर नृत्य, काठी नृत्य और गोंड जनजातीय ठाट्या नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। एक अक्टूबर को 'खेती खेड़ो हरि नाम की' नृत्य-नाट्य का मंचन भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित