हरिद्वार, अप्रैल 12 -- उत्तराखंड में धर्मनगरी हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर रविवार को एक पदयात्रा के पहुंचने के साथ ही धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। बिजनौर के गंगापुर बैराज से शुरू हुई यह दो दिवसीय यात्रा हरकी पैड़ी पहुंची, जहां कुछ लोगों द्वारा इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने और गंगा स्नान करने का दावा किया गया।
इस घटनाक्रम ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर पहले से जारी प्रतिबंध के बीच कुछ लोगों के प्रवेश की सूचना सामने आई। गंगा सभा के पदाधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
गंगा सभा (रजि.) के अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि प्रशासन ने पूर्व में सूचना दी थी कि कुछ लोग हिंदू धर्म अपना चुके हैं और सनातन परंपरा के तहत गंगा स्नान के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में गंगा सभा सहयोग के लिए तैयार रहती है और सनातन से जुड़ने वालों का स्वागत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित