दुबई , मार्च 11 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की स्थिति के कारण टी-20 विश्व कप 2026 अभियान पूरा होने के बाद टीम समूहों की घर वापसी को लेकर बुधवार को कहा कि एयरलाइंस, चार्टर ऑपरेटर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटीज, ग्राउंड हैंडलर्स और सरकारी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बातचीत चल रही। हम अभियान से जुड़े सभी टीम समूहों की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आईसीसी ने कहा कि हम समझते हैं कि खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार, जिन्होंने अपना आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 अभियान पूरा कर लिया है, वे घर लौटने के लिए बेचैन हैं और हम उनकी निराशा को समझते हैं। आईसीसी सभी प्रभावित समूहों के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए कई अधिकार क्षेत्रों में एयरलाइंस, चार्टर ऑपरेटर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटीज, ग्राउंड हैंडलर्स और सरकारी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। यह काम अभी भी जारी है।

उन्होंने कहा कि यह देरी खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संकट का सीधा नतीजा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा में बड़े पैमाने पर और लगातार रुकावट आई है, जिसमें एयरस्पेस बंद होना, मिसाइल वॉर्निंग, री-रूटिंग की दिक्कतें, साथ ही कम समय में कमर्शियल और चार्टर दोनों तरह की फ्लाइट्स को रद्द करना और रीशेड्यूल करना शामिल है। ये ऐसी स्थितियां हैं जो आईसीसी के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हैं, और इन्होंने हर यात्रा समाधान को सामान्य परिस्थितियों की तुलना में काफी अधिक मुश्किल और समय लेने वाला बना दिया है।

मौजूदा व्यवस्थाओं के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका का दल आज रात स्वदेश रवाना होगा और सभी सदस्यों के अगले 36 घंटों में रवाना होने की उम्मीद है। वेस्ट इंडीज टीम में से, नौ सदस्य पहले ही कैरिबियन जा रहे हैं, जबकि बाकी 16 अगले 24 घंटों में भारत से रवाना होने वाली उड़ानों में बुक हैं। जैसे ही व्यवस्थाएं पक्की होंगी, हम आगे के प्रस्थानों के बारे में जानकारी देंगे। आईसीसी ने कहा कि वे इस बात का खंडन करते हैं कि ये फैसले सेफ्टी, फीजिबिलिटी और भलाई के अलावा किसी और वजह से लिए गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के मामलों में किए गए इंतजामों और इंग्लैंड या किसी दूसरे देश के लिए पहले किए गए इंतजामों के बीच कोई लिंक नहीं है, जो अलग-अलग हालात, रूटिंग विकल्प और अलग-अलग यात्रा स्थिति की वजह से हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित