धर्मशाला , मई 15 -- पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने कहा कि हमें रास्ता निकालना होगा, टीम हर विभाग में संघर्ष कर रही और हम दबाव नहीं झेल पा रहे है।

ब्रैड हैडिन ने पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार के बाद हर सवाल के जवाब में यही बात दोहराई। आईपीएल 2026 में गुरूवार को उन्हें पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से हराया। इस हार के बाद पंजाब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अच्छी बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में मिली जीतों की वजह से वह अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उनका भविष्य अभी भी उनके अपने हाथ में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित