नादौन , मार्च 7 -- हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के नादौन में कोहला गांव निवासी वाले 81 वर्षीय सीता राम के परिवार ने शुक्रवार शाम को उनका शरीर डॉ. राधाकृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, हमीरपुर को दान कर दिया।

सीता राम का कल सुबह संक्षिप्त बीमारी के बाद उनके घर पर निधन हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही यह इच्छा जताई थी कि मरने के बाद उनका शरीर मेडिकल कॉलेज को दे दिया जाए, ताकि वह डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के काम आ सके।

दिवंगत सीता राम के बड़े बेटे विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी की है। सीता राम ने करीब चार साल पहले ही देह दान का फैसला कर लिया था और पूरे परिवार को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित