हमीरपुर , अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पच्चीस हजार की रिश्वत लेते हुये एडीएम न्यायिक हमीरपुर के पेशकार को गुरुवार को पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये बादा की विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड कर कोतवाली हमीरपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
पुलिस के मुताबिक सरीला क्षेत्र के कोपरा गांव में हरियाणा स्टेट के धरमबीर सिंह ने करीब पचास बीघे जमीन खरीदी है। उसी जमीन की बंदोबस्ती नक्शा दुरुस्ती के लिये एडीएम न्यायिक की अदालत में मुकदमा चल रहा था, पेशकार अल्ताफ खां ने धरमबीर से फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिये पच्चीस हजार रुपये की मांग मगर धरमबीर ने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। इसके चलते उसे कई महीनों से चक्कर लगाया जा रहा था,हालांकि इस मामले की शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से की थी मगर किसी ने ध्यान नही दिया लिहाजा उसने विजिलेंस टीम बांदा से संपर्क किया इस पर टीम की तीन सदस्यीय टीम ने हमीरपुर आकर पेशकार को पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित