हमीरपुर , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा क्षेत्र के एक गांव में युवक की धारदार हथियार से हमले के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, क्योटरा गांव निवासी सरजू निषाद (35) घायल अवस्था में गांव के बाहर मिला था। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि गांव से मौरंग से भरे ट्रैक्टरों के आवागमन का विरोध करने को लेकर उसका विवाद चल रहा था, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने राजाबाबू, सीताराम और बब्बू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित