हमीरपुर , अक्टूबर 19 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन दिन पूर्व फल विक्रेता की हत्या का खुलासा होने के बाद परिजनो ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

पुलिस के मुताबिक हमीरपुर शहर के गौरा देवी मोहाल निवासी राजू निषाद (40) 16 अक्टूबर को कालपी चौराहा में फल की दुकान लगाए था। इस दौरान देर शाम को अचेत होकर गिर गया। जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने राजू की गंभीर हालत होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

कानपुर में इलाज के दौरान उसका सिटी स्केन कराया गया था जिसमें चिकित्सक ने मेटैलिक सब्सटेंस होने की जानकारी दी। रविवार को देर रात उसकी मौत हो गई। हत्या का संदेह होने पर पैनल गठितकर पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें गोली लगने की पुष्टि हुई। मृतक के परिजनों को हत्या की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

परिजनों ने सैकड़ों महिलाओं संग सोमवार को राजू का शव स्थानीय कालपी चौराहा में बीच सड़क पर रखकर कालपी स्टेट हाइवे जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली सहित छह थानों का फोर्स तैनात किया गया। साथ ही सदर एसडीएम अभिषेक कुमार अपर एसपी अरविंद कुमार वर्मा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास करने में जुटे रहें लेकिन आक्रोशित परिजनों सहित सैकड़ों महिलाएं विभिन्न मांगों को लेकरकरीब दो घंटे तक जाम लगाए रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित