हमीरपुर , सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश में हमीरपुरर जिले के कोतवाली हमीरपुर क्षेत्र में चार दिन पूर्व कुरारा रोड में फर्जी जीएसटी अधिकारी बन वाहनों से पैसा वसूली करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया है।
ट्रक से भाडे का सामान लेकर जा रहे वाहन चालक फर्जी अधिकारी बन माल स्वामी से धन उगाही करने का प्रयास कर रहा था पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही दो लोग फरार बताये जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि 22 सितम्बर को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का सामान लोडर से लेकर चरखारी (महोबा) जा रहा था तभी कुरारा रोड पर वाहन चालक अपने साथियों के साथ मिलकर सामान लेकर जा रहे माल स्वामी सुरेश कुमार से कहा कि कुरारा रोड पर जीेएसटी अधिकारी सामान चेक करने के बाद पचास हजार रुपये मांग रहा है,तभी सुरेश ने गंगाचरण राजपूत को फोन किया।
श्री राजपूत ने मामले की जानकारी राज्य कर विभाग से की। जिसमे कहा गया कि विभाग से कोई चेकिंग नही की जा रही है इस मामले में पुलिस को सूचना दी गयी जिसमे पुलिस ने ट्रक चालक का फोन नंबर लेकर बातचीत की जिसमे पाया गया कि जीएसटी अधिकारी चालक व उसके साथी बनकर वसूली कर रहे थे। एसटीएफ ने भोला यादव,अमन यादव निवासी कोइंदी गोसाई पट्टी थाना तंपुहीराज जिला कुशीनगर, महेश पांडेय निवासी लाल कुंआ चारबाग लखनऊ,दिनेश सिंह निवासी रुपपुर थाना हसनगंज लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अमन यादव फ्राड करने के बाद अपना क्यूआर कोड भेजता था,चारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित