हमीरपुर , सितम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में रविवार दोपहर चंद्रावल नदी में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बहेे दोनो बच्चों के शव पुलिस ने सोमवार को बीस घंटे बाद बरामद कर लिये हैं।
पुलिस के मुताबिक नदी में नहाने को लेकर उतरे एक ही परिवार के छह लोग नीलम पत्नी कमलेश व उसकी सात पुत्री प्रांशी, चार वर्षीय पुत्री पूर्ति वारह वर्षीय वर्षीय पुत्री खुशी के अलावा कमलेश का दस साल का पुत्र अंश और उसकी पुत्री अंशिका नदी में डूब गये थे। इस हादसे में अंश व अंशिका तेज बहाव में बह गये थे जबकि चार लोगो को किसी तरह ग्रामीणो ने बचा लिया था।
रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य बंद हो गया था। पुलिस सोमवार को फिर से वचाव कार्य शुरु किया जिसमे कडी मशक्कत के बाद अंशिका का शव टोलामाफ गांव के पुल के नीचे बरामद किया है। वहीं हादसे के 22 घंटे बाद अंश का शव घटनास्थल के पास खिन्नी घाट में मिट्टी में दबा हुआ बरामद हुआ है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित