हमीरपुर , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में रविवार को टहल कर वापस लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिसके कारण महिला समेत दो लोगो की मौत हो गयी और कार चालक सहित दो लोग घायल हो गये।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के कुरारा कस्वा निवासी इमाम बख्श (40) और रुक्मिणी (46) और ममता सुबह के समय टहलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के सामने मनकी तिराहे के पास से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा कर नाले में जा गिरी। इसके कारण चालक भी घायल हो गया।
इलाज के दौरान घायल इमामबख्श की जिला अस्पताल में मौत हो गयी तथा कानपुर ले जाते समय रास्ते में महिला रुकमणि की मौत हो गयी। दो घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनो में शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित