हमीरपुर (हिप्र) , अक्टूबर 02 -- हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के पांच गांवों में प्रायोगिक आधार पर सामुदायिक मध्यस्थता योजना शुरु की गयी है। इस योजना में स्वाहल, ब्याड, धमरोल, मझियार और रोपा गांव शामिल है।
इसके लिए खास तौर पर प्रशिक्षित सामुदायिक मध्यस्थ रखे गए हैं। इनके ज़रिए कई झगड़े सुलझाए जा सकते हैं और इन झगड़ों में शामिल लोग सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से 01972-224399 पर या राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नं 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने कहा कि अदालत में अक्सर पहुंचने वाले कई छोटे-मोटे मामलों को मध्यस्थता और आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता है। इससे सभी लोगों का समय और पैसा बचेगा और उनके रिश्तों में बेवजह की कड़वाहट नहीं आएगी। इससे अदालत का समय भी बचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित