भरतपुर , जुलाई 16 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में कमलापुरा मोड़ मार्ग पर पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और गोलीबारी में घायल हुए युवक की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार काे बताया कि मृृतक मुकेश की उत्तर प्रदेश में आगरा के अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। उसका उसी दिन रात में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुकेश और उसका साथी हिम्मत सिंह मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे कि कमलापुरा मोड़ मार्ग पर घात लगाए बैठे 10 से अधिक हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट के साथ दोनों युवकों पर गोलीबारी की जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हिम्मत सिंह का आगरा में उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित