हनुमानगढ़ , फरवरी 18 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले पुलिस ने एक युवा किसान की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए इसी गांव के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बुधवार को बताया कि जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में किसान रामदास बावरी (28) की हत्या कर दी गयी थी। हत्या करने के आरोप में खाराखेड़ा निवासी मलकीतसिंह उर्फ मीतू बावरी (34) और राजकुमार उर्फ राजू बावरी (47) को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी कृषि जमीनों की दलाली का काम करते हैं। आरोपियों ने रामदास की कृषि भूमि को बिकवाया था, जिसके रुपए अपने पास रख लिए। यह रुपए न देने पड़े इसलिए रामदास की हत्या कर दी और लाश इंदिरा गांधी नहर में फेंक दी। उसका शव 14 फरवरी को जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र में बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित