हनुमानगढ़ , मई 14 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ टाऊन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चंडीगढ़ से गुजरात की ओर जा रहे एक कैंटर ट्रक से करीब 75 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि बुधरात रात हनुमानगढ़ टाउन-रावतसर मेगा हाईवे पर चक 1-केडब्ल्यूएम रोही लक्खूवाली के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पंजाब नंबर वाले कैंटर ट्रक को रोककर उसकी जांच की गयी तो ट्रक में हरी मिर्च भरे बोरे लदे मिले। बोरे हटाने पर नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छुपाई हुई मिलीं।
पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 612 पेटियां बरामद की हैं। इन शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद शराब के साथ पूरा कैंटर ट्रक भी जब्त कर लिया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित