श्रीगंगानगर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है, 17 वर्षीय पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि वह अपने गांव से निकटवर्ती गांव भोमपुरा जा रही थी। तभी रास्ते में संगरिया निवासी रेहान कार लेकर आया। रेहान के साथ उसका एक दोस्त भी था। उन्होंने कहा कि वे रावतसर जा रहे हैं। उसे रास्ते में भोमपुरा छोड़ देंगे। पीड़िता के मुताबिक वह कार में बैठ गई। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे कोई पेय पिलाया, जिससे वह गहरी निद्रा में चली गई। बाद में आरोपी उसे हनुमानगढ़ में किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उससे दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे उसके गांव के पास दोपहर में छोड़कर चले गए।
सूत्रों ने बताया कि रेहान पीड़िता का इंस्टाग्राम मित्र बताया जाता है। इंस्टाग्राम पर पीड़िता की रेहान से जान पहचान हुई थी। पीड़िता के पास रेहान का मोबाइल नंबर फॉर इंस्टाग्राम का आईडी प्रोफाइल है। पुलिस इसी के आधार पर रेहान की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित