हनुमानगढ़ , मार्च 28 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ के हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में पुुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार करके उससे 14.26 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की।
हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने आज शाम बताया कि शुक्रवार को देर रात पुलिस दल ने नाकाबंदी के दौरान अग्रसेन चौक में एक इनोवा गाड़ी में जा रहे जसप्रीतसिंह गिल (38) की तलाशी ली तो उसके पास से 14.26 ग्राम चिट्टा (हैरोइन), 309 नीले रंग के कैप्सूल, 76 हजार 780 रुपए नगद और अन्य सामान बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि जसप्रीत सिंह श्रीगंगानगर में पदमपुर रोड पर स्थित कुंज विहार कॉलोनी का निवासी है। उसके खिलाफ नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित