हनुमानगढ़ , फरवरी 27 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को देर रात 35 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सुरेश मील ने शुक्रवार को बताया कि कल रात मेगा हाईवे पर वाहनों की सामान्य जांच के दौरान संदेह होने पर एक गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी लेने के दौरान उसमें प्लास्टिक के कट्टों में 34 किलो 980 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार बलविंदरसिंह रायसिख (35) और गुरुअमनप्रीत सिंह रायसिख (19) निवासी हस्तांकलां, थाना सदर, फाजिल्का, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित