हनुमानगढ़ , जून 25 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ में बिजलीघर मजदूर यूनियन (इंटक) का जिला सम्मेलन 30 जून को किसान भवन में आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान इंटक के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन (इंटक) राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने गुरुवार को बताया कि जिला सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन के लिए हनुमानगढ़ में अधीक्षण अभियंता रिछपाल चारण द्वारा सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।
पोस्टर विमोचन के पश्चात इंटक यूनियन के पदाधिकारियों ने पीलीबंगा, रतनपुरा, संगरिया, टिब्बी एवं हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्रों में तकनीकी कर्मचारियों एवं मजदूर साथियों से जनसंपर्क करके सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
श्री शर्मा ने बताया कि जिला सम्मेलन में तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित