हनुमानगढ़ , अप्रैल 28 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ टाऊन में पुलिस ने एक आदतन हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 51 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल ने सोमवार को मूंडा गांव के नजदीक सेमनाला के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे विनोद ओड (27) को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 51 ग्राम हेरोइन, उसकी बिक्री के 4450 रुपए और एक कंप्यूटर कांटा बरामद हुआ। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित