श्रीगंगानगर , मार्च 16 -- राजस्थान में सोमवार सुबह हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में जिला कारागृहों में एक साथ प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों ने बताया कि हनुमानगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद के नेतृत्व में यह विशेष तलाशी अभियान के तहत जेल की बैरकों सहित सभी संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान जब पुलिस टीम एक बैरक में पहुंची, तो एक बंदी ने घबराहट में अपना मोबाइल फोन निकाला और उसे पास की जलती भट्टी में फेंकने की कोशिश की। हालांकि सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और फोन को सुरक्षित कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर सात मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से कुछ बैरकों से और कुछ अन्य छिपे हुए स्थानों से मिले। श्रीगंगानगर जिले में किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित