हनुमानगढ़ , जून 22 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने दो अलग स्थानों पर 26 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने सोमवार को बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने वीके सिटी कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे सुशील वाल्मीकि (26) और रवि वाल्मीकि (25) को गिरफ्तार किया और उनसे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की।
उन्होंने बताया कि फेफाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को शाम को मोटर साइकिल पर जा रहे मंगल बाजीगर (23) और सुभाष नायक (36) को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनसे 6.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित