हनुमानगढ़ , सितम्बर 20 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा रविवार को निर्धारित 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की ओर से केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

प्रथम पारी में जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर कुल छह हजार 698 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से चार हजार 980 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक हजार 718 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में कुल 74.35 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

वहीं द्वितीय पारी में भी छह हजार 698 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से चार हजार 945 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और एक हजार 753 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में कुल 73.83 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित