हनुमानगढ़ , जून 20 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ पुलिस ने जिले में अपराध और नशा तस्करी पर सख्ती बढ़ाते हुए एक दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस अभियान के तहत कुल 62 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूरे जिले में 218 पुलिसकर्मियों के दलों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी और नाकाबंदी की। अभियान के दौरान नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य आपराधिक मामलों में सख्त कार्रवाई की गयी।
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान छह एनडीपीएस मामले दर्ज किये और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किये। इनमें 21.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 335 ग्राम अफीम, 5.36 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5.368 किलोग्राम डोडा पोस्त, साथ ही एमडी ड्रग्स बनाने के रसायन और उपकरण शामिल हैं। इन मामलों में कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित