भरतपुर , मई 03 -- राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ घूम रहे एक बदमाश को पुलिस एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) के संयुक्त प्रयास से धरदबोंचा गया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुखबिर से घुंघरई पुलिया के पास दौनारी जाने वाले नहर के रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक के घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर उसकी घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान बेताल सिंह कुशवाह (38) के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग से .315 बोर के चार देसी तमंचे बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित