मऊ , सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बाल अपराधी को अभिरक्षा में लेकर सबंधित न्यायालय भेज दिया। उक्त बाल अपराधी पर एक हत्या का आरोप था।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि सरायलखन्सी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व जरिये मुखबिर की सूचना पर रविवार को हसनपुर महेश राय का भट्टा (अदरी मोड़) के पास से मु0अ0स0 110/26 धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(2),103(1) में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया हमारे पडोसी नन्दलाल उर्फ पिन्टू से जमीन के विवाद को लेकर लड़ाई हो गयी थी। जिसमें दोनो पक्षों द्वारा मार-पीट किया गया था। जिसमें इलाज के दौरान नन्दलाल के तरफ के भरत की मृत्यु हो गयी थी। जब मुझे पता चला कि उन लोगों द्वारा मेरे नाम पर मुकदमा लिखवाया गया है तभी से तभी से पुलिस से छिपकर रहा रहा हू। आज मे पुलिस से छिपकर घर जा रहा था कि इसी दौरान पकड़ लिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित