जयपुर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान उच्च न्यायालय ने करीब 13 वर्ष से जेल में बंद हत्या के आरोपी गुरुवार को दोषमुक्त करते हुए आजीवन कारावास की सजा निरस्त कर दी।

न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल और न्यायमूर्ति संदीप तनेजा की खंडपीठ ने आरोपी रामभरोसे साहनी की ओर से अधिवक्ता हरि किशन सैनी द्वारा दायर आपराधिक याचिका पर सुनवाई के बाद यह निर्णय सुनाया।

अदालत ने निर्देश दिया कि आरोपी किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है तो उसे तत्काल रिहा किया जाये।

मामला वर्ष 18 जून 2013 का है। जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र में एक महिला का शव उसके किराए के कमरे में मिला था। उसके गले पर चाकू से चोट के निशान बताये गये थे। महिला के पति रामभरोस साहनी के मौके पर नहीं मिलने पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित