चित्तौड़गढ़ , मार्च 03 -- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में गत वर्ष बजरी माफिया के आपसी संघर्ष में हत्या करने के आरोपी को शरण देने तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत वर्ष एक मई की रात को सेमलपुरा चौराहे पर एक होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह झाला की अन्य गिरोह के बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार भैरू गुर्जर को शरण देने और सहयोग करने के आराेप में लादूलाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर ऋषभदेव, उदयपुर से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर को ऋषभदेव से फरार कराने वाले कैलाश चन्द्र जाट को रूपाहेली से पकडकर उससे पूछताछ की गयी। बाद में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित