भरतपुर , फरवरी 26 -- राजस्थान में डीग पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा द्वारा घोषित एक आदेश में पालड़ी गांव के युवक को कनवाडी गांव में पीट-पीट कर मौत के घाट उतार देने के आरोपी कृष्णा बघेल और गौतम की गिरफ्तारी के लिए यह इनाम घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित