चित्तौड़गढ़ , जनवरी 15 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई कूरियर व्यवसायी की हत्या के मुख्य आरोपी संत रमताराम की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

थानाधिकारी तुलसीराम ने गुरुवार को बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बुधवार को एक आदेश जारी करके रमेश ईनाणी की हत्या के फरार मुख्य आरोपी संत रमताराम की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 11 नवम्बर को शहर में कूरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शूटर बनारस निवासी मनीष दुबे और साजिश में शामिल पाली जिला निवासी संत भजनाराम को गिरफ्तार किया जबकि लगातार छापेमारी के बावजूद मुख्य आरोपी रमताराम अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित