प्रताप गढ़ , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना हथिगवां पर पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक पर 25,000रुपये का पुरस्कार घोषित किया।
पुलिस सूत्रों से आज शाम मिली जानकारी के अनुसार यह शैलेन्द्र कुमार यादव उर्फ मुन्ना पुत्र अमृत लाल यादव, निवासी महमदपुर बरई, प्रेम यादव पुत्र बृजलाल यादव, निवासी साहिबापुर, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ तथा राज यादव पुत्र तीरथ लाल यादव, निवासी तिवारीपुर, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी है। जिन में से प्रत्येक पर पच्चीस पच्चीस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित