वाराणसी , सितंबर 22 -- सनबीम स्कूल वरुणा परिसर में मंगलवार को सनबीम शिक्षण समूह की ओर से 'दिशा' कैरियर मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्षा श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, सह-निदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता एवं मानद निदेशक श्री हर्ष मधोक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी कैरियर सम्बन्धी सभी संभावनाओं से परिपूर्ण यह कैरियर मेला निश्चित रूप से सभी के लिए आकर्षण का विषय था। 3000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पाया मार्गदर्शन और पहचानी अपनी सही दिशा। मेले में इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, शिव नाडर यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, अमृता विद्या विश्वपीठम्, के.आर. मंगलम् यूनिवर्सिटी, चित्कारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, कर्णावती यूनिवर्सिटी, मनिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, एसआरएम यूनिवर्सिटी (एपी), गलगोटियाज यूनिवर्सिटी, बैंकॉक यूनिवर्सिटी तथा यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी समेत देश-विदेश के 87 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों ने स्टॉल लगाए।
इसके अलावा एरुडिटस के माध्यम से यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन, इलिनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल समेत विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।
मेले में सनबीम भगवानपुर, लहरतारा, सनसिटी, वरुणा और सारनाथ सहित एसोसिएट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. मधोक ने कहा कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न विकल्पों से परिचित कराकर उनके लक्ष्य के अनुरूप सही दिशा चुनने में सहायता करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित