श्रीनगर , अक्टूबर 22 -- जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा उप-जिले में पुलिस ने गुरुवार को हत्या, हत्या के प्रयास, आगजनी, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े एक मामले में शामिल तीन आरोपियों की संपत्तियां कुर्क कर लीं।

यह कार्रवाई 2023 में हंदवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में की गयी। मामला रणबीर दंड संहिता (आरपीसी) की धारा 307, 302, 436, 120-बी और 121-ए, ईआईएमसीओ अधिनियम की धारा 2/3, भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 7/25 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित