नयी दिल्ली , मार्च 10 -- लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और पीठासीन अधिकारी संध्या राय को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे। सदस्य हंगामा और नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए। पीठासीन अधिकारी ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल जारी रखा। इस बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई सदस्यों के सवालों के जवाब भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित