नयी दिल्ली , जुलाई 24 -- लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने लगातार पांचवे दिन आज भारी हंगामा किया जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित दी।

श्री बिरला ने प्रश्नकाल शुरू होते ही करिगल दिवस की वर्षगांठ के बारे में सदन को सूचित किया और सदन की तरफ से करिगल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। अध्यक्ष ने उसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की उससे पहले ही विपक्षी सदस्य अपने सीटों पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। श्री बिरला ने सदस्यों से शोर शराबा नहीं करने का आग्रह किया लेकिन सदस्य उनकी बात पर ध्यान दिए बिना और नारे लगाते रहे।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण होता है। सदस्य सवाल पूछते हैं और सरकार की जवाबदेही तय करते हैं। प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें। जिस विषय पर चर्चा चाहते हैं उस विषय पर नियमों के अनुसार चर्चा की अनुमति दी जाएगी। सदन चलानें में सहयोग करें। अध्यक्ष के बार बार आग्रह के बाद भी हंगामा नहीं थमा तब कार्यवाही को बारह बजे तक स्थगित कर दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित