आगरमालवा , अप्रैल 25 -- मध्यप्रदेश में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-552जी पर आगरमालवा जिले में सुसनेर मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका पुत्र घायल हो गया जिसे उपचार एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित फूलमाली पुरा निवासी सपना पति लाला माली (38) अपने बेटे रोहित के साथ स्कूटर पर सवार होकर जिले के ग्राम बड़ागांव में एक मान के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापिस लोट रही थी कि ग्राम मोयाखेड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला सपना की दर्दनाक मौत हो गई वही स्कूटर चला रहा उसका बेटा रोहित घायल हो गया जिसका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

मृतका गृहिणी थीं और उनके दो बेटे और एक बेटी है, जिनमें से बेटी की शादी हो चुकी है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित