मलप्पुरम , अक्टूबर 24 -- केरलम के त्रिक्करिपुर से विधायक संदीप वारियर शनिवार तड़के जिले के कोयिचाना में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। जिस कार में वह यात्रा कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चलती कार का एक टायर फट गया और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। श्री वारियर कासरगोड जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र त्रिक्करिपुर का दौरा करने के बाद गृह नगर चेथल्लूर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित