समस्तीपुर, जुलाई 24 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के बसढ़िया बैगन चौक के समीप गुरुवार की देर रात सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से बसढ़िया गांव निवासी 31 वर्षीय चंदन सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
एक अन्य घटना में शुक्रवार की सुबह इसी थाना क्षेत्र के डैनी-पगड़ा चौक के निकट अनियंत्रित हाइवा की चपेट में स्कूटी पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित