बेतिया , अगस्त 01 -- बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पूर्व उप मुखिया की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बलुआ रमपुरवा वार्ड-17 निवासी रामाकांत मुखिया (55)शुक्रवार की देर रात अशोक चौधरी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कठैया के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रामाकांत मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।हादसे में घायल अशोक चौधरी तथा दूसरी बाइक के चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित