नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के मुद्दे पर विपक्षी दलों की आलोचना की है और कहा है कि अगर उनके पास श्री कुमार के खिलाफ कोई सबूत हो, तो वे आंदोलन करने की बजाय अदालत जाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करवाएं।

श्री मल्होत्रा ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दिन से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा जिस तरह राजधानी में तनाव का माहौल बनाया गया है, वह निंदनीय है। तीन दिन पहले आम आदमी पार्टी और वामपंथी पार्टियों ने जिस तरह उत्पात मचाया था, उसे सभी लोगों ने देखा।

उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि कुछ माह में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में चुनाव है और यह सभी विपक्षी दल बजाए चुनाव पूर्व जनसम्पर्क बढ़ाने की जगह चुनाव आयोग से लड़ने में लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित