पटना, सितंबर 11 -- ्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को राज्य के छह जिलों नवादा, किशनगंज, औरंगाबाद, बक्सर, गोपालगंज एवं जमुई के सदर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सर्जरी की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक श्री सुब्रत कुमार सेन, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में केवल सर्जरी की संख्या बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सर्जरी के प्रकार में भी विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों, ऑपरेशन थिएटर और संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को जिला स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।
अगस्त 2026 के आंकड़ों के अनुसार नवादा सदर अस्पताल में कुल 224 सर्जरी (7 प्रकार), बक्सर में 80 सर्जरी (7 प्रकार), गोपालगंज में 80 सर्जरी (6 प्रकार), औरंगाबाद में 38 सर्जरी (5 प्रकार), जमुई में 89 सर्जरी (4 प्रकार) और किशनगंज में 63 सर्जरी (4 प्रकार) की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित