चंडीगढ़/रोहतक , अप्रैल 4 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान पीजीआईएमएस रोहतक में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मेडिकल सुपरिटेंडेंट कुंदन मित्तल मौके पर पहुंचे और उनके साथ चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सबसे पहले ब्लड टेस्ट रूम पहुंचीं, जहां मरीजों की लंबी कतारें लगी थीं। उन्होंने पाया कि केवल एक कर्मचारी ही ब्लड सैंपल ले रहा था। इस पर उन्होंने तुरंत व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित