पटना , जुलाई 04 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने आज महान आध्यात्मिक चिंतक, राष्ट्रनिर्माता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास, शिक्षा, चरित्र निर्माण तथा मानवता के कल्याण का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए आगे आएं।
मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्रवंशी,राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र चौहान, अंगद कुशवाहा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम, राम परिखा सिंह, कपिल कुमार, अशोक कुशवाहा, उमाकांत आनंद, विजय पटेल, संतोष रावत, सुनील कुमार, रमेश चन्द्रवंशी, सौरभ मौर्या, विनोद कुमार पप्पू उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित