शिवपुरी , अक्टूबर 28 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी तहसील में स्वामित्व योजना के कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में महिला पटवारी अमृता शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वह शिवपुरी तहसील के कोडवदा हल्के में पदस्थ थीं।

पटवारी को स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री निष्पादन और पंजीयन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य अपने हल्के में जाकर करना था। आरोप है कि वह व्हाट्सएप समूह पर बीमारी का मेडिकल प्रमाण पत्र साझा कर अनुपस्थित रहीं। निर्धारित समय में उनसे मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र मांगा गया, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सकीं। तहसीलदार शिवपुरी के प्रतिवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित