नयी दिल्ली , अगस्त 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वाधीनता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने और विकसित भारत का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
श्री मोदी ने 15 अगस्त को पूरे उत्साह से मनाने और इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनाओं के त्याग और संघर्ष याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की भी अपील की है।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक संक्षित वीडियाे संदेश में कहा, " आइए हम 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनायें, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए हर घर पर तिरंगा लहरायें..."उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस पर परंपरानुसार लाल किले पर तिरंगा फहरायेंगे और वहां से लगातार 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित