जगदलपुर , सितंबर 10 -- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में गुरुवार को 1 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, परचनपाल के तत्वावधान में एनसीसी कैडेटों ने 'लाइफस्टाइल दिवस' मनाया।

कार्यक्रम में कैडेटों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान नियमित व्यायाम, योग, पौष्टिक आहार, स्वच्छता और अनुशासन के महत्व के साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

कैडेटों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने दैनिक जीवन में अच्छी आदतों को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित