, Sept. 9 -- श्री गौतम ने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ योगापट्टी थाना क्षेत्र और पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में छिनतई और लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सिरिसिया लूटकांड में शामिल अन्य फरार आरोपितों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मुसाफिर अंसारी के खिलाफ योगापट्टी थाना कांड संख्या 82/26, 25 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) तथा सिरिसिया थाना कांड संख्या 170/26 के तहत मामले दर्ज हैं और दोनों मामलों में वह वांछित था। वहीं, दीपक कुमार के खिलाफ योगापट्टी थाना कांड संख्या 82/26, सुगौली थाना कांड संख्या 38/26, 25 जनवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) तथा सिरिसिया थाना कांड संख्या 170/26 के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस कर्रवाई के दौरान छापेमारी दल में सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश भास्कर, सदर अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी सह पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी सह पुलिस निरीक्षक ज्वाला सिंह, जिला सूचना इकाई की टीम, सिरिसिया थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अनंत कुमार तथा सिरिसिया थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित