चंडीगढ़ , अप्रैल 30 -- हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक वीरेंदर सिंह चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ा खेमावती में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए भाषा, भूषा, भोजन, भजन, भवन और भ्रमण में स्वदेशी भाव जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने और समय-समय पर जांच और टीकाकरण करवाने की अपील की। कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व पर विशेष जागरूकता दी गयी।

डॉ. चौहान ने आयुष्मान भारत जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और हिंदी भाषा के प्रचार पर भी बल दिया।

शिविर में डॉ लवकुश अग्रवाल और डॉ गगन राणा ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम में शिक्षक, ग्रामीण और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित